इस लेख में हम आपको अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सत्ता में आयी NDA के मंत्री मंडल में मंत्रीयों को दिए गए विभाग व उनके संसदिये क्षेत्र के बारे में बतायेंगे साथ ही साथ इस लेख में आपको मंत्री मंडल की कुछ रोचक जानकारी भी बतायेंगे |
भारत का केंद्रीय मंत्रीमंडल व निर्वाचन क्षेत्र 2019
2019 के लोकसभा चुनाव में जनता का प्रचंड विश्वास जीतने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने बृहस्पतिवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में बतौर प्रधानमंत्री अपनी दूसरी पारी का शानदार आगाज कर दिया। भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। श्री नरेंद्र मोदी समेत टीम के कुल 58 सदस्यों ने शपथ ली। मोदी के बाद सबसे पहले लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद शपथ ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व राजनाथ सिंह समेत 24 कैबिनेट मंत्री, 24 राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।
2019 लोकसभा चुनाव के कैबिनेट मंत्री:
| मंत्री का नाम | संसद क्षेत्र | विभाग | |
| 1. | राजनाथ सिंह | लखनऊ (उप्र) | रक्षा मंत्रालय |
| 2. | अमित शाह | गांधी नगर (गुजरात) | गृह मंत्रालय |
| 3. | नितिन गडकरी | नागपुर (महाराष्ट्र) | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री |
| 4. | डीवी सदानंद गौड़ा | बेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक) | रसायन और उर्वरक मंत्री |
| 5. | निर्मला सीतारमण | राज्यसभा सदस्य | वित्त मंत्रालय तथा कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय |
| 6. | रामविलास पासवान | चुनाव नहीं लड़ा | उपभोक्ता मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री |
| 7. | नरेंद्र सिंह तोमर | मुरैना (मप्र) | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय;ग्रामीण विकास मंत्रालय; तथा पंचायती राज मंत्री |
| 8. | रविशंकर प्रसाद | पटना साहिब (बिहार) | कानून और न्याय मंत्रालय; संचार मंत्रालय; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री |
| 9. | हरसिमरत कौर बादल | बठिंडा (पंजाब) | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय |
| 10. | थावरचंद गहलोत | राज्यसभा सदस्य | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय |
| 11. | एस जयशंकर | पूर्व विदेश सचिव | विदेश मंत्रालय |
| 12. | रमेश पोखरियाल निशंक | हरिद्वार (उत्तराखंड) | मानव संसाधन विकास मंत्रालय |
| 13. | अर्जुन मुंडा | खूंटी (झारखंड) | आदिम जनजाति विकास मंत्रालय |
| 14. | स्मृति ईरानी | अमेठी (उप्र) | महिला और बाल विकास मंत्रालय; और कपड़ा मंत्रालय |
| 15. | हर्षवर्धन | चांदनी चौक (दिल्ली) | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री |
| 16. | प्रकाश जावड़ेकर | राज्यसभा सदस्य | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय |
| 17. | पीयूष गोयल | राज्यसभा सदस्य | रेल मंत्रालय; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय |
| 18. | धर्मेंद्र प्रधान | राज्यसभा सदस्य | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; तथा स्टील मंत्रालय |
| 19. | मुख्तार अब्बास नकवी | राज्यसभा सदस्य | अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय |
| 20. | प्रहलाद जोशी | धारवाड़ (कर्नाटक) | संसदीय मामलों का मंत्रालय;कोयला मंत्रालय; तथा खान (खनन) मंत्री |
| 21. | महेंद्रनाथ पांडेय | चंदौली (उप्र) | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| 22. | अरविंद सावंत | मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र) | भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय |
| 23. | गिरिराज सिंह | बेगूसराय (बिहार) | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय |
| 24. | गजेंद्र सिंह शेखावत | जोधपुर (राजस्थान) | जल शक्ति मंत्रालय |
2019 चुनाव के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
| 1. | संतोष गंगवार | बरेली (उप्र) | श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
| 2. | राव इंद्रजीत सिंह | गुड़गांव (हरियाणा) | सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
| 3. | श्रीपद नाइक | उत्तर गोवा (गोवा) | आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 4. | जीतेंद्र सिंह | उधरपुर (जम्मू-कश्मीर) | उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री. |
| 5. | किरेन रिजिजू | अरुणाचल पश्चिम | युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 6. | प्रहलाद पटेल | दमोह (मप्र) | संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
| 7. | आरके सिंह | आरा (बिहार) | ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 8. | हरदीप पुरी | राज्यसभा सदस्य | आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 9. | मनसुख मांडविया | राज्यसभा सदस्य | जहाजरानी (शिपिंग) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
2019 चुनाव के राज्य मंत्री:
| 1. | फग्गन सिंह कुलस्ते | मंडला (मप्र) | इस्पात (स्टील) मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 2. | अश्विनी चौबे | बक्सर (बिहार) | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 3. | अर्जुन राम मेघवाल | बीकानेर (राजस्थान) | संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 4. | वीके सिंह | गाजियाबाद (उप्र) | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 5. | कृष्णपाल गुर्जर | फरीदाबाद (हरियाणा) | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 6. | रावसाहेब दानवे | जालना (महाराष्ट्र) | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 7. | जी किशनरेड्डी | सिकंदराबाद (तेलंगाना) | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 8. | पुरुषोत्तम रुपाला | राज्यसभा सदस्य | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 9. | रामदास आठवले | राज्यसभा सदस्य | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 10. | साध्वी निरंजन ज्योति | फतेहपुर (उप्र) | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 11. | बाबुल सुप्रियो | आसनसोल (बंगाल) | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 12. | संजीव बालियान | मुजफ्फरनगर (उप्र) | पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 13. | संजय धोत्रे | अकोला, महाराष्ट्र | मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 14. | अनुराग ठाकुर | हमीरपुर, हिमाचल | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 15. | सुरेश अंगड़ी | बेलगाम, कर्नाटक | रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 16. | नित्यानंद राय | उजियारपुर (बिहार) | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 17. | रतन लाल कटारिया | अंबाला (हरियाणा) | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 18. | वी मुरलीधरन | राज्यसभा सदस्य | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 19. | रेणुका सिंह सरुता | सरगुजा (छत्तीसगढ़) | आदिम जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 20. | सोम प्रकाश | होशियारपुर (पंजाब) | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 21. | रामेश्वर तेली | डिब्रूगढ़ (असम) | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 22. | प्रताप चंद्र सारंगी | बालासोर (ओडिशा) | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 23. | कैलाश चौधरी | बाड़मेर (राजस्थान) | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 24. | देबश्री चौधरी | रायगंज (बंगाल) | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
फैसले: जिन्होंने सभी को चौकाया:-
शपथ लेने वालों में एक नाम ऐसा भी था जिसे सुनकर हैरानी भी हुई और मोदी के इस फैसले की तारीफ भी की ये नाम था एस जयशंकर का क्योंकि एस जयशंकर न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के एस जयशंकर तीन साल विदेश सचिव रह चुके हैं. वह जनवरी, 2015 से जनवरी, 2018 तक विदेश सचिव रहे। जयशंकर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना मोदी सरकार का चौंकाने वाला कदम है। वहीं, मंत्रिमंडल में सुषमा स्वराज और और मेनका गांधी को नहीं शामिल किया जाना चौंकाने वाला है। खराब स्वास्थ्य के कारण सुषमा ने चुनाव से भी दूरी बना ली थी।
पद न लेने वाले मंत्री:
प्रचण्ड जीत के बाद सत्ता में आयी मोदी सरकार की टीम के दो महत्वपूर्ण मंत्रियों की कमी भी खूब खलेगी जिनके नाम अरुण जेटली और सुषमा स्वराज हैं | अरुण जेटली जो पिछली सरकार में वित्त मंत्री (Finance Minister) थे उन्होंने खराब स्वास्थ के चलते प्रधानमंत्री से कोई भी जिम्मेदारी न देने का चिट्ठी लिखकर आग्रह किया था, तो वहीं दूसरी और सुषमा स्वराज जो पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहीं वो भी अपने खराब स्वास्थ की बजह से इस बार मंत्रीमंडल के साथ नहीं हैं, वह पहले विदेश मंत्री के पद पर थीं |
इस लेख में आपको केंद्रीय मंत्री मंडल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई भी प्रश्न व सुझाव है तो आप Comment Box में अपने विचार दे सकते हैं आपके विचार सुझाव आमंत्रित हैं |